महाराजगंज, अप्रैल 28 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। उत्तर प्रदेश बीज व्यापारी सेवा समिति के आह्वान पर सोमवार को जिले भर के बीज, खाद व कीटनाशक व्यवसायियों ने अपनी दुकानें बंद रखकर प्रदेशव्यापी हड़ताल का समर्थन किया। व्यापारियों ने प्रस्तावित सीड बिल 2025 व साथी पोर्टल जैसी व्यवस्थाओं को अव्यावहारिक बताते हुए सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।ठूठीबारी संवाद के अनुसार कस्बे में जिला उपाध्यक्ष अजय जायसवाल के नेतृत्व में सभी बीज व खाद विक्रेताओं ने अपनी दुकानें बंद रखीं। व्यापारियों ने कहा कि नई लाइसेंस प्रणाली व साथी पोर्टल की जटिलताएं छोटे व्यापारियों का शोषण कर रही हैं। उनकी मुख्य मांग है कि सीलबंद पैकेट का नमूना अमानक मिलने पर विक्रेता के बजाय पैकिंग करने वाली कंपनी को जिम्मेदार ठहराया जाए। यह भी पढ़ें- खाद, बीज, कीटनाशक व्यापारियों ने किया प...