गोंडा, मार्च 25 -- गोण्डा। बेलसर ब्लॉक के लौव्वा टेपरा स्थित अर्थरिस फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी (एफपीओ) में बुधवार को सीईओ कुलदीप मिश्रा की अध्यक्षता में किसानों की बैठक आयोजित हुई। बैठक में बीज के लिए गेहूं खरीद की प्रक्रिया पर चर्चा की गई। सीईओ ने बताया कि एफपीओ किसानों से गुणवत्तापूर्ण गेहूं खरीदेगा और भुगतान सीधे उनके खातों में किया जाएगा। उन्होंने मानकों का पालन करने की अपील की। इस दौरान राम विलास ओझा, रंजीत सिंह, इंद्रजीत सिंह, गुरप्रीत सिंह, हरकीरत सिंह, कुलविंदर सिंह सहित कई किसान मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...