संतकबीरनगर, मई 1 -- संतकबीरनगर,हिन्दुस्तान टीम। किसानों को बीज चाहिए तो ऑनलाइन आवेदन करना होगा। बीज का आवंटन सभी प्रकार के बीजों पर लागू कर दिया गया है। बीज के सापेक्ष किसानों की संख्या आधिक होने पर लाटरी सिस्टम से किसानों का चयन किया जाएगा। ढैंचा के बीज के लिए आवेदन की अंतिम तिथि नौ मई निर्धारित की गई है। जिस भी किसान को ढैंचा बीज चाहिए वह त्वरित आवेदन करें। ऑनलाइन आवेदन करने वाले किसानों को ही बीज मुहैया कराया जाएगा। अब यही फार्मूला धान के बीजों पर भी लागू किया जाएगा। नए सिस्टम इजात हो जाने के बाद ब्लाक पर बीज के लिए हो हल्ला होना बंद हो जाएगा। यह भी पढ़ें- खरीफ सीजन के लिए बीज मिनीकिट पाने का मौका, 10 मई तक करें आवेदन हालांकि पहले ऑनलाइन आवेदन फ्री में आवंटित होने वाले मिनी कीट के बीजों पर लागू किया जाता था, इस बार सभी प्रकार के बीजों ...