गोंडा, मई 19 -- गोण्डा। किसानों को मानक गुणवत्ता के बीज उपलब्ध कराने के उद्देश्य से मंगलवार को जिला कृषि अधिकारी सीपी सिंह ने करनैलगंज बाजार में बीज दुकानों पर छापेमारी की। अभियान के दौरान आठ बीज दुकानों का निरीक्षण किया गया और जांच के लिए 10 बीज नमूने संग्रहित किए गए। निरीक्षण में कई दुकानों पर बीज स्टॉक एवं वितरण रजिस्टर अपूर्ण पाए गए। अनियमितता मिलने पर मेसर्स गौतम ट्रेडर्स, आईएफएफडीसी कृषक सेवा केंद्र करनैलगंज और प्रकाश बीज भंडार को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। अधिकारियों ने दुकानदारों को अभिलेख दुरुस्त रखने के निर्देश भी दिए।जिला कृषि अधिकारी सीपी सिंह ने बताया कि शासन के निर्देश पर किसानों को गुणवत्तापूर्ण बीज उपलब्ध कराने के लिए जिलेभर में सघन जांच अभियान चलाया जा रहा है। बीज निरीक्षकों को नियमित छापेमारी और नमूना जांच का लक्ष्य ...