पीलीभीत, अप्रैल 30 -- पीलीभीत। जिला कृषि अधिकारी नरेंद्र पाल ने बताया कि खरीफ वर्ष में कृषि विभाग की संचालित समस्त योजनाओं में समस्त प्रकार के बीज पहले आओ पहले आओ के सिद्वान्त के स्थान पर बुकिंग कराते हुए ई-लाटरी के माध्यम से किसानों को उपलब्ध कराया जायेगा। विभिन्न योजनाओं के अन्तर्गत बीज वितरण (धान प्रजाति पीआर-113, पीआर-130, डीआरआर-63) ढैंचा बीज, उर्द बीज, सोयाबीन बीज, तिल बीज एवं अरहर मिनीकिट, उर्द मिनीकिट, तिल मिनीकिट, ज्वार मिनीकिट, बाजरा मिनीकिट, सावा मिनीकिट, कोदो मिनीकिट, रागी मिनीकिट के लिए निर्धारित लक्ष्यों के सापेक्ष समस्त बीज की बुकिंग विभाग के पोर्टल पर 22 अप्रैल से प्रारम्भ कर दी गयी है, जिसकी अन्तिम तिथि 10 मई निर्धारित है। यह भी पढ़ें- ई-लॉटरी के जरिए किसानों को बीज उपलब्धता इस पोर्टल पर किसान अपनी बीज की बुकिंग कर सकते ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.