सीवान, दिसम्बर 31 -- दरौंदा, एक संवाददाता। प्रखंड कार्यालय के सभागार में मंगलवार को उर्वरक निगरानी समिति की बैठक प्रखंड प्रमुख गुड़िया सिंह की अध्यक्षता में की गई। बैठक में रबी फसल के समय दुकानदारों को स्टॉक में अधिक से अधिक उर्वरक रखने को कहा गया। किसानों को किसी तरह की कोई परेशानी नहीं हो इस पर अधिकारी एवं कर्मी विशेष ध्यान रखेंगे। बैठक में निर्णय लिया गया कि रबी फसल के मौसम में सबसे पहले निगरानी समिति की बैठक होगी। इसमें सरकार द्वारा निर्धारित मूल्य पर चर्चा की जाएगी व किसानों को इस संबंध में जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी। बीएओ राम वीर सिंह यादव ने बताया कि खाद विक्रेताओं को अपने दुकान के सामने बोर्ड लगाना अनिवार्य है। बोर्ड पर भंडारण, मूल्य सूची जरूर अंकित होना चाहिए। उन्होंने कहा कि जीरो टॉलरेंस नीति की तहत सभी प्रतिष्ठान पर प्रतिनियुक्त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.