वाराणसी, फरवरी 21 -- वाराणसी, विशेष संवाददाता। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) की मदद से पूर्वांचल में धान की पैदावार और बढ़ाई जाएगी। अंतरराष्ट्रीय धान अनुसंधान संस्थान का दक्षिण एशिया क्षेत्रीय केंद्र (आइसार्क) इसके लिए कदम बढ़ाया है। आईसार्क जल्द ही धान की नई प्रजातियां विकसित करने के साथ-साथ फसलों की निगरानी के लिए एआई आधारित तकनीक का इस्तेमाल करेगा। इसके लिए ऐप विकसित किया जाएगा। जिसके जरिए किसान अपनी फसलों की सिंचाई, बीमारी, मौसम, उर्वरक की क्षमता और उत्पादन की दर माप सकेगा। दिल्ली में गुरुवार को सम्पन्न आइसार्क की 9वीं समन्वय समिति की बैठक में वर्ष 2027 से 2032 तक के लिए रोडमैप तैयार हुआ। इसमें धान की सीधी बुआई (डीएसआर) के विस्तार के लिए प्रदेश सरकार के साथ मिलकर काम करने का निर्णय भी प्रमुख है। इसके तहत ईरी प्रदेश भर में 100 से 500 हे...