कन्नौज, अगस्त 21 -- कन्नौज। दानेदार डीएपी की उपलब्धता के दबाव के बीच इफको ने बिक्री केंद्र प्रभारियों को नैनो डीएपी के इस्तेमाल के प्रति किसानों को जागरूक करने का प्रशिक्षण दिया। शुक्रवार को सपना होटल में आयोजित कार्यक्रम में अधिकारियों ने नैनो उर्वरकों के प्रयोग और किसानों को इसके लाभ बताने की रणनीति साझा की। इफको क्षेत्र अधिकारी रामरतन सिंह ने बताया कि नैनो डीएपी से बीज उपचार कर बुवाई करने और फसल 30 दिन की होने पर 500 एमएल का स्प्रे करने से दानेदार डीएपी की मात्रा को 25 प्रतिशत तक कम किया जा सकता है। क्षेत्रीय प्रबंधक कानपुर बॉबी निगम ने बिक्री केंद्र प्रभारियों से अधिक किसानों को नैनो उर्वरकों के प्रति जागरूक करने की अपील की। उन्होंने रासायनिक उर्वरकों के अत्यधिक इस्तेमाल से मिट्टी और स्वास्थ्य पर पड़ने वाले प्रभावों का भी उल्लेख किया।...