पटना, जून 4 -- भोजपुरी स्टार पवन सिंह बिहार विधान परिषद जाएंगे। भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने उन्हें एमएलसी कैंडिडेट बनाया है। बिहार बीजेपी ने एमएलसी चुनाव के लिए कैंडिडेट की लिस्ट जारी कर दी है। संजय मयूख को एक बार फिर विधान परिषद जाने का मौका मिलेगा। भाजपा ने प्रदेश उपाध्यक्ष अनिल कुमार ठाकुर और शीला प्रजापति को भी विधान परिषद चुनाव का उम्मीदवार बनाया है। पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं मुख्यालय प्रभारी अरुण सिंह की ओर से शुक्रवार को लिस्ट जारी की गई। इस साल हुए राज्यसभा चुनाव में भी पवन सिंह के बीजेपी उम्मीदवार बनाए जाने की चर्चा चल रही थी। अब उन्हें एमएलसी उम्मीदवार बनाया गया है। उन्होंने 2024 का लोकसभा चुनाव काराकाट से निर्दलीय लड़ा था, लेकिन हार गए थे। बिहार विधानसभा चुनाव से पहले उन्होंने भाजपा में वापसी कर ली थी।संजय मयूख को पार्टी ...