पटना, मार्च 8 -- कभी एनडीए सरकार में केंद्रीय मंत्री रहे आरके सिंह एक बार फिर चर्चा में हैं। बीजेपी से इस्तीफा देने वाले आरके सिंह ने अब पूरी तरह से बागी तेवर अपना लिए हैं। पूर्व सांसद ने अमेरिका का नाम लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से इस्तीफा मांगा है। आरके सिंह ने अपने एक फेसबुक पोस्ट में दावा किया कि अमेरिका ने भारत पर दबाव डाला कि वो रूस से तेल खरीदना बंद कर दे। आरके सिंह ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप द्वारा लगाए गए टैरिफ की भी याद दिलाई है। आरके सिंह ने फेसबुक पोस्ट में लिखा,'दुनिया में भारत के स्तर को इस नरेंद्र मोदी की सरकार ने इतना नीचे गिरा दिय है जितना मैंने अपने 50 साल की सेवा में कभी नहीं देखा। हम रूस से तेल खरीदते रहे हैं क्योंकि रूसी तेल सस्ता है और रूस हमारा मित्र है। रूस-यूक्रेन लड़ाई का बहाना बनाकर अमेरिका भारत पर द...