विशेष संवाददाता, जुलाई 26 -- UP MLC Election : भाजपा, उत्तर प्रदेश विधान परिषद की उन आधा दर्जन सीटों पर चेहरे तय करने की कवायद में जुटी है, जहां प्रत्याशी घोषित किए जाने हैं। इसे लेकर बीती रात मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में हुई प्रदेश कोर कमेटी की बैठक में मंथन किया गया। बैठक में पार्टी के साथ ही कुछ बाहरी चेहरों के नामों पर भी चर्चा हुई। सूत्रों का कहना है कि एक राय नहीं बन पाने के कारण कोर कमेटी की बैठक फिर होगी। इसके साथ ही पार्टी के कार्यक्रम-अभियानों को लेकर भी चर्चा की गई। प्रदेश में शिक्षक और स्नातक कोटे की 11 विधान परिषद सीटों पर चुनाव होने हैं। भाजपा इनमें से पांच जीती हुई सीटों पर प्रत्याशियों का ऐलान कर चुकी है। अभी छह सीटों पर प्रत्याशियों को लेकर फैसला होना बाकी है। इसे लेकर पहले प्रदेश भाजपा अध्यक्ष पंकज चौधरी और ...