नई दिल्ली, सितम्बर 28 -- एसआईआर और चुनाव आयोग के सीईसी ज्ञानेश कुमार पर उठ रहे सवालों के बीच एसपी चीफ अखिलेश यादव ने कहा कि 2017 में हमने ध्यान नहीं दिया क्योंकि हमें भरोसा था कि चुनाव आयोग निष्पक्ष होगा। लेकिन 2022 में चुनाव आयोग और अधिकारियों ने जान-बूझकर सपा के वोटो को काटा। जिन लोगों ने 2019 में वोट डाला था उन्हें वोट नहीं डालने दिया गया। इसीलिए 2022 में सपा की सरकार नहीं बनी। उन्होंने कहा, उपचुनाव के समय वोटर लिस्ट के बेईमानी निकली, मनपसंद अधिकारियों को पोस्ट किया। कहीं रास्ता रोका, नाला खोदा। यहां तक कि पुलिस को सादी वर्दी पहनाकर वोट डलवाया। तब भी लोग हमारी पार्टी के पक्ष में वोट डाल रहे थे तो पुलिस को रिवॉल्वर लेकर आगे कर दिया गया। मैं आज फिर याद करता हूं कि लोगों ने लोकतंत्र बचाने के लिए रिवॉल्वर की परवाह नहीं की। बेईमानी तो पहले ...