शामली, मार्च 25 -- चौसाना। गढ़ी हसनपुर में बीजेपी के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष रामजीलाल कश्यप एवं उनकी जिला कार्यकारिणी के सम्मान में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। आयोजित कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष के साथ बीजेपी नेता मनीष चौहान व कार्यकारिणी सदस्यों का फूल-मालाएं पहनाकर स्वागत किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता ओमप्रकाश कश्यप सिसैाली ने की, जबकि संचालन धर्मवीर कश्यप द्वारा किया गया। इस दौरान जिला कार्यकारिणी के सदस्यों सहित अन्य वक्ताओं ने अपने विचार व्यक्त किए और संगठन को मजबूत बनाने का आह्वान किया। गढी हसनपुर में कश्यप समाज के लोगो ने नवनियुक्त जिलाध्यक्ष रामजीलाल कश्यप व पदाधिकारियों का फूलमालाओं के साथ सम्मान किया। सबसे पहले जिलाध्यक्ष रामजीलाल कश्यप व कार्यकारिणी के सदस्यों ने प्राचीन दुर्गा मन्दिर मे माथा टेका आर्शीवाद लिया। कार्यक्रम के द...