नई दिल्ली, अप्रैल 13 -- पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार जोरों पर है। खैरासोल में एक रैली को संबोधित करते हुए अमित शाह ने कहा कि बीजेपी जीतती है तो ऐसा मुख्यमंत्री होगा जो कि बंगाली बोलता हो और जो बंगाल में ही पला-बढ़ा हो। बता दें कि बीजेपी इस बार विधानसभा चुनाव में बड़ी जीत का दावा कर रही है। शाह ने कहा कि बंगाल में भाजपा की जीत के बाद संदेशखालि, आर जी कर, साउथ कलकत्ता लॉ कॉलेज, दुर्गापुर लॉ कॉलेज जैसी घटनाएं दोबारा नहीं होंगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...