रामगढ़, अप्रैल 10 -- गोला, निज प्रतिनिधि। कुशवाहा समाज के जिला अध्यक्ष चतुर्भुज कश्यप ने भाजपा रामगढ़ जिला कमेटी में कुशवाहा समाज की अनदेखी पर नाराजगी जताया है। जिला अध्यक्ष चतुर्भुज कश्यप ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि भाजपा के घोषित नई जिला समिति में एक भी पदाधिकारी कुशवाहा समाज से नहीं लिया गया है, जो बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि कुशवाहा समाज के लोग हमेशा देशहित को सर्वोपरि मानते हुए भाजपा को समर्थन देता आया है। इसके बाद भी समाज को नजरअंदाज करना चिंताजनक है। जब भी मान-सम्मान और भागीदारी की बात आती है, तो समाज को लगातार नजरअंदाज किया जाता है। यह उपेक्षा अब असहनीय होती जा रही है। उन्होंने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि अगर समय रहते इसमें सुधार नहीं हुआ, तो आने वाले समय में इसके राजनीतिक परिणाम देखने को मिल सकते हैं। उ...