हाथरस, जून 25 -- मुरसान। कस्बा मुरसान की राजनीति में एक बार फिर बदलाव हुआ है। भाजपा नेता और मुरसान के पूर्व चेयरमैन रजनीश कुशावह बुधवार को समाजबादी पार्टी में शामिल हो गए। पूर्व चेयरमैन ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव व समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल एवं पूर्व विधायक देवेंद्र अग्रवाल के नेतृत्व में मुरसान नगर नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष रजनेश कुशवाहा ने भारतीय जनता पार्टी का साथ छोड़कर समाजवादी पार्टी की नीतियों, विचारधारा एवं सामाजिक न्याय के सिद्धांतों में आस्था व्यक्त करते हुए समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर उन्होंने समाजवादी पार्टी को मजबूत बनाने तथा जनहित के मुद्दों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ कार्य करने का संकल्प लिया।-

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीए...