नई दिल्ली, अगस्त 17 -- बीजेपी के संगठन में बड़ा बदलाव करने की तैयारी हो रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सोमवार को इस संबंध में घोषणा हो सकती है। जनवरी में नितिन नवीन बीजेपी के अब तक के सबसे युवा अध्यक्ष बने थे। इसके बाद से ही संगठन में बदलाव नहीं हुआ है। रिपोर्ट्स के मुताबिक एक कोषाध्यक्ष समेत राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, 9 राषट्रीय महामंत्रियों की नियुक्ति हो सकती है। इसके अलावा 15 मंत्री भी बनाए जा सकते हैं। बीजेपी के संविधान में संशोधन करके 33 फीसदी पद महिलाओं के लिए आरक्षित किए गए हैं। माना जा रहा है कि इस बार महिलाओं और युवाओं को ज्यादा अहमियत दी जा सकती है। प्रत्येक वर्ग में कम से कम तीन पदाधिकारी अनुसूचित जाति और जनजाति से भी हो सकते हैं।पार्ल्यामेंट्री बोर्ड का भी गठन पार्टी की सबसे बड़ी निर्णायक संस्था पार्ल्यामेंट्री बोर्ड का भी गठन...