पटना, मार्च 6 -- Nitin Nabin Property: भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की कुल चल संपत्ति एक करोड़ 16 लाख है। वहीं, उनकी पत्नी की कुल चल संपत्ति 84 लाख है। नितिन नवीन के पास कोई अचल संपत्ति नहीं है, जबकि पत्नी की अचल संपत्ति 1.47 करोड़ है। नितिन नवीन के पास नकद 55 हजार तथा बैंकों में 62 लाख हैं। एक स्कॉर्पियो और एक इनोवा क्रिस्टा कार है। इनके ऊपर अभी करीब 32 लाख के लोन भी हैं। उन्होंने इंटरमीडिएट तक की डिग्री प्राप्त की है। उन्होंने राज्यसभा के लिए दाखिल नामांकन पत्र के दौरान दिये एफेडेविट में इसकी जानकारी दी है।शिवेश कुमार की वार्षिक आय 24.35 लाख राज्यसभा के भाजपा उम्मीदवार शिवेश कुमार की वार्षिक आय 24 लाख 35 हजार है। इस वर्ष में उनकी पत्नी की वार्षिक आय छह लाख 57 हजार की थी। वहीं, शिवेश कुमार के पास नकद 2.24 लाख...