गोरखपुर, जनवरी 6 -- गोरखपुर, निज संवाददाता भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी के गोरखपुर आगमन पर राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के पदाधिकारियों ने उनके आवास पर शिष्टाचार भेंट कर उनका स्वागत किया। इस दौरान परिषद के अध्यक्ष रूपेश कुमार श्रीवास्तव ने कर्मचारियों की प्रमुख मांगों से अवगत कराते हुए आठवें वेतन आयोग में फिटमेंट फैक्टर सहित अन्य महत्वपूर्ण बिंदुओं पर सकारात्मक विचार किए जाने का आग्रह किया। इस अवसर पर परिषद के महामंत्री मदन मुरारी शुक्ल, गोविन्द, श्याम नारायण शुक्ल, अशोक पांडेय, बंटी श्रीवास्तव, दीपक चौधरी, देवेश सिंह, नरेन्द्र साहनी आदि उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...