वाराणसी, जनवरी 23 -- वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। राज्यसभा सांसद और आप के यूपी प्रभारी संजय सिंह ने कहा कि बीजेपी मतलब भारतीय झगड़ा पार्टी है। यह पार्टी जाति-धर्म की राजनीति कर सामाजिक वैमनस्यता बढ़ाती है। भाजपा नफरत फैलाकर मुद्दों से ध्यान भटकाना चाहती है लेकिन जनता अब जाग चुकी है। नफरत की राजनीति खत्म होगी तो अपने आप मुद्दों की राजनीति मजबूत होगी। संजय सिंह शास्त्री घाट पर गुरुवार को आयोजित जनसभा में बोल रहे थे। दरअसल, आम आदमी पार्टी की 'रोज़गार दो-सामाजिक न्याय दो' पदयात्रा का सातवें दिन सारनाथ में सारंगनाथ महादेव के दर्शन के साथ समापन हुआ। इसके बाद यह सभा आयोजित थी। इस दौरान सांसद ने कहा कि भाजपा विकास के नाम पर विनाश कर रही है। अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली में क्लीनिक-स्कूल दिये लेकिन मोदी-योगी ने क्या दिया, यह सोचने वाली बात है। उन्होंने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.