नई दिल्ली, फरवरी 11 -- आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब के मुख्य प्रवक्ता और विधायक कुलदीप सिंह धालीवाल ने भारत-अमेरिका ट्रेड डील की वकालत कर रहे पंजाब भाजपा अध्यक्ष सुनील जाखड़ पर जोरदार हमला बोला है। उन्होंने इस समझौते को देश के किसानों के साथ सबसे बड़ी 'गद्दारी' करार दिया। धालीवाल ने जाखड़ को सीधी चुनौती दी कि वे मीडिया में तारीफों के पुल बांधने की बजाय इस डील का असली ड्राफ्ट सार्वजनिक करें। बुधवार को 'आप' नेता प्रभवीर बराड़ के साथ प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित करते हुए धालीवाल ने आंकड़ों का हवाला देते हुए कहा कि ट्रंप सरकार ने भारतीय वस्तुओं पर टैरिफ बढ़ाकर 18 प्रतिशत कर दिया है, जबकि मोदी सरकार ने घुटने टेकते हुए अमेरिकी वस्तुओं पर टैक्स 7.7 प्रतिशत से घटाकर शून्य कर दिया है। उन्होंने सवाल किया कि जब अमेरिकी किसान भारत में बिना किसी टैक्स के म...