बोकारो, मार्च 18 -- बोकारो ,प्रतिनिधि। बोकारो जेनरल अस्पताल में लगभग 300 ठेका सफाई मित्र काम कर रहे हैं। सफाई मित्रों की समस्याओं को लेकर जय झारखंड मजदूर समाज के महामंत्री बी के चौधरी के नेतृत्व में बुधवार को आक्रोश प्रर्दशन किया गया। जिसमे महिला व पुरूष सफाईकर्मियों ने भाग लिया। महामंत्री बी के चौधरी ने बीजीएच प्रबंधन को ठेकाकर्मियों के मनीकट पर 100% रोक लगाया हुआ है इसके लिए बीजीएच प्रबंधन को धन्यवाद दिया। लेकिन अन्य समस्याओं को लेकर बीएसएल प्रबंधन को आड़े हाथों लेते हुए कहा बोकारो जनरल अस्पताल में सफाई मित्र वह काम वर्षों से करते हुए कर रहा है जो उस काम को कई देखना भी पसन्द नही करता है। वह काम चाहे पेसेन्ट का मल मूत्र हो या पूरे अस्पताल का शौचालय से लेकर फ्लोर,दिवाल,खिडकी या वायोवेस्ट का रखरखाव हो या मृत शरीर का रखरखाव हो। लेकिन इन मजद...