बोकारो, अप्रैल 1 -- बोकारो ,प्रतिनिधि। बोकारो स्टील रिटायर्ड इंप्लाइज एसोसिएशन की बैठक बीएसएल के अधिशासी निदेशक (मानव संसाधन) के साथ ईडी (एच आर) के मीटिंग रूम में संपन्न हुई। इसमें प्रबंधन की ओर से ई डी राजश्री बनर्जी, सीजीएम अंजनी शरण, सीजीएम कुंदन कुमार,बीजीएच के प्रमुख डॉ दीपक कुमार और शिशु रोग विभाग के प्रमुख डॉ.इन्द्रनील चौधरी ,नीना सिंह शामिल रहे। एसोसिएशन की ओर से पेट्रोन श्याम मोहन, अध्यक्ष एच सी पी वर्णवाल, महामंत्री राम आगर सिंह ,कार्यकारी अध्यक्ष एम पी सिंह ,उपाध्यक्ष एम एम ठाकुर,लीज्ड होल्डर्स एसोसियेशन के महामंत्री एल एन केसरी, यशपाल,सचिव एसके सिंह और अरुण विश्वकर्मा शामिल रहे। इस बैठक में बीजीएच के बारे में दिए गए मांग पत्र पर रूम नम्बर 3 और अन्य सीनियर डॉक्टर को दिखाने वाले कमरे में पहले से नंबर लिए गए लोगों को पुनः नंबर लग...