बीजीआर कंपनी के अधिकारियों का ग्रामीणों ने किया विरोध
हजारीबाग, जून 4 -- बड़कागांव(हजारीबाग)प्रतिनिधि। एनटीपीसी की सहयोगी कंपनी बीजीआर के पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों को मंगलवार को अंबाजीत गांव के निकट कंपनी के अस्थायी कार्यालय में ग्रामीणों के विरोध का सामना करना पड़ा। गोंदलपुरा, बादम, हरली सहित आसपास के कई गांवों के ग्रामीणों ने कंपनी के अधिकारियों और कर्मचारियों को कई घंटों तक घेरकर रखा तथा अपनी विभिन्न मांगों और आपत्तियों को लेकर नाराजगी जताई। ग्रामीणों का कहना था कि जब तक उपायुक्त की उपस्थिति में प्रशासन, पुलिस, कंपनी प्रबंधन और ग्रामीणों के बीच त्रिपक्षीय वार्ता नहीं होती, तब तक कंपनी के अधिकारी क्षेत्र में नहीं आएं। सूचना मिलने पर बड़कागांव पुलिस इंस्पेक्टर शाहिद रजा एवं थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह सशस्त्र बल के साथ मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझाकर स्थिति को नियंत्रित किया। यह भ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.