बीजापुर में बनेगा जंगल वारफेयर कॉलेज
नई दिल्ली, अगस्त 11 -- केंद्र सरकार छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में केंद्रीय जंगल वारफेयर कॉलेज बनाएगी। कभी नक्सली गतिविधियों का गढ़ रहे क्षेत्र में इस संस्थान के माध्यम से जवानों को जंगल में युद्ध और अभियानों के लिए प्रशिक्षित किया जाएगा। लोकसभा में एक सवाल के लिखित जवाब में गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने ये जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बीजापुर में केंद्रीय जंगल युद्ध कॉलेज (सीआरपीएफ) और बिहार के किशनगंज में क्षेत्रीय प्रशिक्षण केंद्र (सीआईएसएफ) स्थापित करने का निर्णय लिया गया है। मंत्री ने बताया कि देशभर में केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों के कुल 83 प्रशिक्षण संस्थान स्थापित किए जा चुके हैं। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण केंद्रों का विस्तार, आधुनिकीकरण और उन्नयन जरूरत के आधार पर किया जा रहा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.