सोनभद्र, मई 24 -- बीजपुर, नधिरा उपकेंद्र की बिजली आपूर्ति ध्वस्त बीजपुर, नधिरा उपकेंद्र की बिजली आपूर्ति ध्वस्त- कागजों में रोस्टर 18 घंटे के सापेक्ष मिल रही महज आठ घंटेबीजपुर,हिंदुस्तान संवाद।समूचे क्षेत्र में इस समय भीषण गर्मी के प्रकोप से लोगों का हाल बेहाल है। लगातार बढ़ते तापमान में बिजली न रहने से लोग घरों में पूरी तरह से उबल जा रहे हैं। सरकार के सख्त निर्देश के बावजूद भी निर्धारित 18 घंटे के रोस्टर के सापेक्ष महज आठ घंटे ही बिजली आपूर्ति हो पा रही है। गांवों में निर्बाध आपूर्ति बहाल कराने में संबंधित विभाग के अधिकारियों की तैयारियां पूर्णरुप से विफल साबित हो रही है।इस समय जब नधिरा उपकेंद्र और बीजपुर उपकेंद्र से जुडे अंजानी, नधिरा, लिलाडेवा, महुली, रजमिलान , जरहा, नेमना, सिरसोती, डोडहर, बीजपुर सहित अन्य गांवों में सुबह 11.15 बजे से ...