बीच सड़क युवती ने बनाई रील, वायरल
कौशाम्बी, जून 23 -- युवाओं के बीच रील बनाकर लाइक व कमेंट्स हासिल करने की होड़ मची है। इस दौरान युवक व युवतियां खुद की जान जोखिम में डालने के साथ ही दूसरों के लिए भी मुसीबत बढ़ा रहे हैं। हाल ही में सरायअकिल के बेनीराम कटरा में एक युवती ने बीच सड़क रील बनाई। वीडियो वायरल होने पर अब पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। मंगलवार की सुबह सरायअकिल थाना क्षेत्र की एक युवती का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। युवती बेनीराम कटरा के समीप बीच सड़क पर गाने के साथ डांस कर रही थी। हालांकि सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की 'हिन्दुस्तान' अखबार पुष्टि नहीं करता है। सोशल मीडिया की कई साइटों पर वीडियो वायरल हुआ तो लोगों ने इस पर आपत्ति जाहिर की। साथ ही व्यवस्था पर भी सवाल उठाया। इसके बाद पुलिस विभाग सक्रिय हुआ। पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है। युवती के इंस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.