आरा, मार्च 13 -- -भोजपुर के सकड्डी-नासरीगंज स्टेट हाईवे 81 सड़क पर संदेश थाने के चिल्होस और फतेहपुर गांवों के बीच हुई घटना -चालक बोला-सड़क की दोनों तरफ से भारी वाहनों की आवाजाही से लगातार क्लच दबाये रखने से आग का अंदेशा -सामने से जा रहा एक ट्रक चालक ने बताया कि कार में आग लगी है, तब घबराकर कार से उतरा ड्राइवर और बची जान संदेश, संवाद सूत्र। भोजपुर के संदेश थाना क्षेत्र के सकड्डी-नासरीगंज स्टेट हाईवे 81 चिल्होस और फतेहपुर गांवों के बीच शुक्रवार की शाम चलती कार में अचानक आग लग गई। आग लगने से कार पूरी तरह जलकर राख हो गई। कार में आग लगने की सूचना चालक को सही समय पर मिल गई। इस वजह से चालक समय रहते कार से निकल गया और बाल-बाल बच गया। कार में आग लगने की सूचना जैसे ही संदेश पुलिस को मिली, मौके पर गश्ती में तैनात संदेश पुलिस के एएसआई धर्मेन्द्र कुमार ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.