सिद्धार्थ, मई 1 -- शोहरतगढ़। शोहरतगढ़ कस्बे में अव्यवस्थित यातायात ने राहगीरों क़ई मुसीबत को बढ़ा दी है। सड़क किनारे बेतरतीब खड़े वाहन लोगों के लिए परेशानी का कारण बन गए हैं। कस्बा के पुलिस पिकेट के निकट प्रेम गली मोड़ के पास एक ई-रिक्शा लावारिश हालत में खड़ा रहा। लोगों के धक्के से वह धीरे-धीरे वह बीच सड़क में पहुंच गया। आसपास के लोगों ने कहा कि अज्ञात चालक वाहन छोड़कर कहीं चला गया है। ई-रिक्शा बीच सड़क पर खड़ा रहने से जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई। सूचना मिलने पर शोहरतगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची और ई-रिक्शा को कब्जे में लेकर यातायात बहाल कराया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.