रायबरेली, मई 30 -- खीरों (रायबरेली) संवाददाता। रायबरेली के खीरों थानाक्षेत्र के एक मोहल्ले में फतेह शहीद बाबा की मजार पर पहुंची एक युवती ने बीच सड़क शोहदे की चप्पलों से पिटाई कर दी। युवती का कहना है कि आरोपी उसके साथ अश्लील हरकते कर रहा था और बात नहीं करने पर उसे बदनाम करने की धमकी दे रहा था। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि हिन्दुस्तान वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। दरअसल, पुराना खीरों मोहल्ला स्थित फतेह शहीद बाबा मजार के पास गुरुवार को बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ जमा होती है। कहा जाता है कि मजार पर उन्हें विभिन्न समस्याओं से निजात दिलाने की सलाह दी जाती है। हालांकि इसकी पुष्टि नहीं हुई है। बीते गुरुवार को भी मजार पर बड़ी संख्या में युवक-युवतियां और महिलाएं आई थीं। इसी बीच मजार पर आई एक लड़की से ब...