संवाददाता, मार्च 14 -- शाहजहांपुर जिले के पुवायां क्षेत्र के नाहिल गांव में एक बुजुर्ग के साथ अमानवीय व्यवहार का मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में कुछ लोग एक बुजुर्ग को डंडा दिखाकर बीच सड़क पर मुर्गा बनवाते हुए और पैरों में नाक रगड़वाकर माफी मंगवाते नजर आ रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए जांच शुरू कर दी है। हालांकि हिन्दुस्तान वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।बुजुर्ग से अमानवीय व्यवहार बताया जा रहा है कि करीब एक सप्ताह पहले गांव में दो पक्षों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। उस दौरान गांव के एक बुजुर्ग बीच-बचाव करने पहुंचे थे। आरोप है कि इसी दौरान कुछ लोगों ने बुजुर्ग के साथ गाली-गलौज की और मारपीट भी की। इस घटना से आहत बुजुर्ग के परिजनों ने आरोपियों के खिलाफ पुलिस म...