मिर्जापुर, मार्च 8 -- मिर्जापुर। नगर के पथरहिया से बथुआ तिराहा तक शनिवार को जाम लगने से यातायात व्यवस्था बेपटरी हो गई। एक बस चालक बीच सड़क में बस खड़ी कर गायब हो गया। इसके बाद पीछे वाहनों की लंबी कतार लग गई। यातायात पुलिस ने आस-पास के लोगों की मदद से धक्का दिलवाकर बस को सड़क किनारे करवाया। तब जाकर वाहन आगे बढ़ सके।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...