हापुड़, जून 30 -- शहर के मेरठ रोड स्थित एफसीआई के पास सोमवार को एक ट्रक के बीच सड़क पर फंस जाने से भीषण जाम लग गया। जाम के कारण वाहनों की रफ्तार थम गई और सड़क पर दोनों ओर लंबी कतारें लग गईं। भीषण गर्मी के बीच लोगों और वाहन चालकों को करीब आधे घंटे तक भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। जानकारी के अनुसार मेरठ रोड़ स्थित एफसीआई के सामने ट्रक चालक वाहन को दूसरी ओर मोड़ने का प्रयास कर रहा था, लेकिन ट्रक के बड़े आकार और दोनों ओर से लगातार आ रहे वाहनों के कारण वह न तो मुड़ सका और न ही आगे बढ़ पाया। इसके चलते सड़क पर यातायात पूरी तरह बाधित हो गया और देखते ही देखते लंबा जाम लग गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि जिस स्थान पर अक्सर ट्रैफिक पुलिसकर्मी तैनात रहते हैं, वहां जाम के दौरान कोई ट्रैफिक पुलिसकर्मी या होमगार्ड मौजूद नहीं था। उनका आरोप है कि यद...