बीच सड़क पर पत्नी को लहूलुहान कर थाने पहुंचा पति, पुलिस को हाथ में दिखाया डरा देने वाला औजार
मैनपुरी, जून 12 -- Mainpuri News: यूपी के मैनपुरी में सनसनीखेज मामला सामने आया है। नगरपालिका में सफाई कर्मचारी पत्नी पर चाकू से हमला करने के बाद पति चाकू लेकर कोतवाली पहुंच गया। खून से सना चाकू हाथ में देखकर पुलिस भी सहम गई। पुलिस के पूछने पर हमलावर पति ने पूरी घटना बता दी। पुलिस ने तत्काल उसे हिरासत में लिया और मौके पर जाकर घायल महिला को जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया। घटना की कोई तहरीर पुलिस को नहीं दी गई है। सैफई अस्पताल में भर्ती महिला की हालत गंभीर बताई गई है। मामला कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला ककरेया से जुड़ा है। यहां के निवासी अरविंद उर्फ गुड्डू वाल्मीकि ने 12 वर्ष पहले 28 वर्षीय मोना से प्रेम विवाह किया था। जब उसकी शादी हुई तब अरविंद नगर पालिका में सफाई कर्मचारी था लेकिन बाद में उसे हटाकर उसकी पत्नी मोना को रख लिया गया। रविवार की स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.