आगरा, मार्च 13 -- ग्वालियर रोड स्थित सेवला क्षेत्र में करीब 10 दिन से पेड़ की टूटी डाली सड़क पर पड़ी है, लेकिन अभी तक किसी विभाग ने इसे हटाने की सुध नहीं ली है। इससे कभी भी हादसा हो सकता है। क्षेत्रीय निवासी गौतम प्रकाश ने बताया कि कुछ दिन पहले पेड़ की एक बड़ी डाली टूटकर सड़क के बीच आ गिरी थी। डाली के कारण वाहन चालकों को बचकर निकलना पड़ रहा है। रात के समय यहां हादसे की आशंका और बढ़ जाती है। उन्होंने बताया कि न पुलिस, न वन विभाग और न ही नगर निगम ने इस ओर ध्यान दिया है। क्षेत्रवासियों ने प्रशासन से जल्द डाली हटवाने की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...