बलिया, अप्रैल 28 -- रानीगंज। स्थानीय बाजार की मुख्य सड़क पर मंगलवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब बीच सड़क पर आधा दर्जन दूल्हे की गाड़ी को सजाया जा रहा था, इससे यातायात की रफ्तार पर ब्रेक लग गया। रानीगंज-सुरेमनपुर मुख्य मार्ग पर दूल्हे की गाड़ी को फूलों से सजाने के चक्कर में सड़क पर बार-बार जाम भीषण जाम लगता रहा, जिससे आम जनता को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।मुख्य मार्ग पर इंडियन बैंक के पास कई दुकानदार फूलों से गाड़ी की सजावट का काम करते हैं। आज दोपहर बाद दूल्हे की लग्जरी गाड़ियों को बीच सड़क पर ही खड़ा कर सजाने लगे। यह भी पढ़ें- बिहिया : लग्न की खुशियों पर भारी पड़ रहा महाजाम व्यस्त समय होने के कारण देखते ही देखते गाड़ियों की कतारें लग गईं। गाड़ी सजाने में व्यस्त गाड़ी ड्राइवर यातायात की परवाह किए बिना सड़क का एक बड़ा हिस्सा घेर लिए, जिससे राहगी...