कन्नौज, अप्रैल 4 -- कन्नौज। जिले के ठठिया कस्बे में शराब के नशे में धुत एक युवक ने मुख्य बाजार में सड़क पर जमकर उत्पात मचाया। हाथ में डंडा लिए युवक पहले तो राहगीरों को धमकाता रहा, इसके बाद बीच सड़क पर ही गमछा बिछाकर लेट गया। इससे यातायात बाधित हो गया l इस पूरे घटनाक्रम का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि आपका अपना अखबार 'हिन्दुस्तान' ऐसे किसी वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक युवक हर आने-जाने वाले से शराब के लिए पैसे मांग रहा था। जब लोगों ने उसे हटाने की कोशिश की तो वह डंडा लहराकर मारने की धमकी देने लगा। इस दौरान सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई और लोग लगातार हॉर्न बजाते रहे, लेकिन नशे में धुत युवक पर इसका कोई असर नहीं पड़ा। कुछ स्थानीय लोगों ने साहस दिखाते हुए उसे समझाने ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.