लखीमपुरखीरी, जनवरी 10 -- कपरहा-कोटवारा मार्ग पर बिना किसी पूर्व सूचना के पुलिया निर्माण के लिए मेन रोड खोद दिया गया। इससे हादसों की आशंका बढ़ गई है। देवकली विद्यालय के पास जहां शुक्रवार को अचानक जेसीबी से बीच सड़क पर बनी पुलिया को गिरा दिया गया। इससे मार्ग पूरी तरह बाधित हो गया। वर्तमान समय में गोला चीनी मिल चल रही है और इस मार्ग से शेरपुर, सकेथू, जिगनहा, जमालपुर, बसही, बांसगांव, कपड़ा, देवरिया सहित सैकड़ों गांवों के किसान अपने गन्ने से लदे ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर गोला चीनी मिल आते जाते हैं। ऐसे में अचानक सड़क खुद जाने से कोहरे और रात के समय दुर्घटना होने की संभावना बन गई है। स्थानीय लोगों और किसानों का आरोप है कि पुलिया निर्माण से पहले न तो सड़क बंद होने की कोई सूचना दी गई, न ही वैकल्पिक मार्ग की व्यवस्था की गई। इससे किसानों व राहगीरों को भ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.