बीच सड़क दुपट्टा खींचा, मारपीट की कोशिश; समस्तीपुर में एक और लड़की से बदसलूकी का वीडियो वायरल
निज संवाददाता, सितम्बर 24 -- बिहार में मनचलों की सरेआम गुंडई का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। समस्तीपुर जिले से एक और लड़की के साथ बीच सड़क बदसलूकी का वीडियो सामने आया है। एक लड़के के साथ स्कूटी पर जा रही लड़की को कुछ युवकों ने रोककर बदतमीजी की। मनचले युवकों ने लड़की का दुपट्टा खींचा और हंसुआ लहराकर युवक-युवती को धमकाया। आरोपी युवक मारपीट पर भी उतारू हो गए। गाली-गलौज की। इस दौरान लड़की रोते हुए हाथ जोड़कर छोड़ने की गुहार लगाती दिखी। वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं हो पाई है। पुलिस जांच में जुटी है। सोशल मीडिया पर वीडियो सामने आने के बाद स्थानीय स्तर पर इसकी चर्चा शुरू हो गई है। वीडियो को लेकर अलग-अलग तरह के दावे किए जा रहे हैं। कुछ लोग मामले में संबंधित लोगों की पहचान कर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। हालांकि, वीडियो कहां का है, कब का है ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.