बागेश्वर, अप्रैल 7 -- स्टेशन रोड स्थित केमू बस अड्डे के पास मंगलवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब बीच सड़क पर खड़ी केमू की एक बस अचानक खराब हो गई। बस के खराब होते ही सड़क पर लंबा जाम लग गया और करीब डेढ़ घंटे तक यातायात पूरी तरह बाधित रहा। इस दौरान दूर-दराज जाने वाले यात्री भी जाम में फंसे रहे। जानकारी के अनुसार, केमू बस हल्द्वानी के लिए रवाना होने ही वाली थी कि अचानक उसका एक्सल टूट गया। चालक ने बताया कि जैसे ही बस को आगे बढ़ाया गया, उसी समय तकनीकी खराबी आ गई और बस सड़क के बीचों-बीच खड़ी हो गई। इससे दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। जाम के कारण बड़ी गाड़ियों और रोडवेज बसों को सबसे ज्यादा परेशानी उठानी पड़ी, जबकि छोटी गाड़ियां किसी तरह निकलती रहीं। सूचना मिलने पर यातायात पुलिस और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और काफी मशक्कत के बाद बस को धक्क...