संवाददाता, सितम्बर 5 -- मेरठ के वेदव्यासपुरी इलाके में आधी रात सड़क पर बर्थडे पार्टी मनाना युवकों को भारी पड़ गया। एनएच-58 पर दर्जनों कारों में पहुंचे युवकों ने बीच सड़क पर केक काटकर जश्न मनाया। इसके बाद कारों की कतार लगाकर आतिशबाजी की गई और तेज आवाज में गाने बजाए गए। मामला यहीं नहीं रुका, युवकों ने सड़क पर कारों से स्टंटबाजी भी शुरू कर दी। इससे देर रात सड़क से गुजरने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।बर्थडे पर बीच सड़क हुडदंग, कारों से स्टंट घटना तीन सितंबर की रात करीब डेढ़ बजे की बताई जा रही है। वेदव्यासपुरी क्षेत्र में कुछ युवक कारों से एनएच-58 पर पहुंचे थे। उन्होंने सड़क पर ही वाहन खड़े कर दिए और बर्थडे सेलिब्रेशन शुरू कर दिया। वायरल वीडियो में सड़क के बीच कई कारें खड़ी दिखाई दे रही हैं। युवक केक काटते नजर आते हैं। इसके बाद आति...