इटावा औरैया, मई 8 -- भरथना। थाना क्षेत्र के राजागंज मोहल्ले में गुरुवार दोपहर ऑटो चालकों ने बीच सड़क जमकर उत्पात मचाया। आरोप है कि ऑटो चालक समेत दो युवकों ने सड़क किनारे खड़ी डीसीएम के चालक पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। बीच सड़क मारपीट होने से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस से भी आरोपी भिड़ गए। बाद में पुलिस ने दोनों युवकों को पकड़कर थाने पहुंचाया, जहां उनसे पूछताछ की जा रही है। दोपहर करीब दो बजे राजागंज मोहल्ले के पास एक डीसीएम सड़क किनारे खड़ी थी। इसी दौरान वहां पहुंचे ऑटो चालकों ने किसी बात को लेकर विवाद शुरू कर दिया। यह भी पढ़ें- रास्ते में रोककर युवक से मारपीट, तीन नामजद पर मुकदमा देखते ही देखते कहासुनी मारपीट में बदल गई और आरोपियों ने डीसीएम चालक पर लाठी-डंडों से हमला बोल दिया। सड़क पर अचानक मारपीट शुरू होने से राहग...