फतेहपुर, अप्रैल 4 -- छिवलहा। दूध लेकर निकला दूधिया बीच रास्ते से शुक्रवार को अचानक लापता हो गया। देर रात तक घर न पहुंचने पर परिजनों ने खोजबीन शुरु की। शनिवार सुबह गांव से दूर रास्ते में नाले में दूध का कैन लदी बाइक, थोड़ी दूर में चप्पल और फटी टीशर्ट मिलने से हड़कंप मच गया है। परिजनों ने युवक के अपहरण की आशंका जताई है। पुलिस जांच में जुटी है। सीओ ने मौके पर पहुंच परिजनों से युवक के बारे में जानकारी ली है। हथगाम थाना के अहिरनगांव उर्फ चकबबुल्लापुर निवासी 22 वर्षीय विनय उर्फ राजन यादव तीन वर्षों से दूध व खोया का कारोबार करता था। रोज की तरह शुक्रवार रात भी करीब नौ बजे डिलीवरी के लिए छिवलहा कस्बे गया था। काफी देर तक वापस न आने पर परिवार ने तलाश शुरू की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा। शनिवार सुबह गौसपुर गांव के लोगों ने चकबबुल्लापुर मार्ग पर खड...