आजमगढ़, मई 15 -- आजमगढ़, संवाददाता।सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत कोटेदारों को भेजे जा रहे राशन में बड़ी गड़बड़ी सामने आने से प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया। एफसीआई गोदाम चकवल से नौ कोटेदारों के लिए भेजे जा रहे खाद्यान्न से बीच रास्ते में ही साढ़े सात कुंतल गेहूं गायब पाए जाने पर प्रशासन ने कार्रवाई के निर्देश दिए। पूर्ति निरीक्षक बिलरियागंज ने ठेकेदार और ट्रक मालिक के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत कंधरापुर थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। मामला उस समय उजागर हुआ जब जिलाधिकारी को जन शिकायत के माध्यम से सूचना मिली कि स्टेट डिलीवरी वाहन द्वारा राशन वितरण में बड़े पैमाने पर हेराफेरी की जा रही है। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए डीएम ने जांच के निर्देश दिए। डीएम के निर्देश पर एसडीएम सगड़ी, जिला पूर्ति अधिकारी, क्षेत्रीय खाद्य निरीक्षक की संयुक्त टी...