जौनपुर, मई 19 -- थानागद्दी (जौनपुर), हिन्दुस्तान संवाद। केराकत कोतवाली के थानागद्दी पुलिस चौकी क्षेत्र स्थित बराई गांव में बीच रास्ते बुलेट बाइक खड़ी कर साथियों संग शराब पी रहे एक मनबढ़ युवक ने रास्ता मांगने पर अधेड़ पर ईंट से हमला कर उसका सिर फोड़ दिया। दबंगई दिखाते हुए आरोपी ने अपनी बुलेट बाइक साइकिल पर चढ़ाकर उसे भी क्षतिग्रस्त कर दिया। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर कुछ ही घंटों के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। बराई गांव निवासी राजेश यादव के अनुसार सोमवार रात करीब नौ बजे वह खेत में पानी लगाकर साइकिल से घर लौट रहे थे। रास्ते में राज वर्मा के घर के सामने गांव का ही बीनू पाठक पुत्र चंद्रकांत पाठक अपने दो साथियों के साथ बीच रास्ते पर बुलेट बाइक खड़ी कर चारपाई डालकर शराब पी रहा था, जिससे रास्ता पूरी तरह अवरुद्ध हो गया था। राजेश यादव क...