पाकुड़, मई 8 -- ​पाकुड़। जिला मुख्यालय से रांची के लिए चलने वाली यात्री बसों की सेवा में बुधवार की रात बड़ी लापरवाही सामने आई। डाकबंगला से निर्धारित समय पर खुली सिल्की बस जेएच 24 पी 8074 बिजली ऑफिस के समीप पहुंचते ही अचानक खराब हो गई। इस वजह से बस में सवार दर्जनों यात्रियों को भारी फजीहत का सामना करना पड़ा। स्टैंड से रवाना होने के थोड़ी ही दूर बाद बस का डायनेमो सिस्टम फेल हो गया। एसी बस होने के कारण तकनीकी खराबी के बाद गाड़ी आगे बढ़ने की स्थिति में नहीं थी। रात भर फंसे यात्रियों ने उम्मीद जताई थी कि बस प्रबंधन द्वारा किसी वैकल्पिक वाहन की व्यवस्था की जाएगी, लेकिन रात 11 बजे तक कोई समाधान नहीं निकला। बस के किरानी ने रात में असमर्थता जताते हुए कहा कि समय अधिक होने के कारण दूसरी बस नहीं मिल सकती। यात्रियों को सुबह किराया वापस करने का भरोसा दि...