लखनऊ, जून 8 -- लखनऊ। वरिष्ठ संवाददाता रोडवेज की लग्जरी बसों से सफर करने वाले यात्रियों का हाल बेहाल है। सोमवार को अवध डिपो से रवाना हुईं लग्जरी बसों में छह बसें बीच रास्ते खड़ी करनी पड़ी। पांच बसों में एसी कूलिंग ठप हो गई। इसमें लखनऊ से अलीगढ़ जाने वाली यूपी 78 एफएन 7524, बढ़नी जाने वाली यूपी 33 एटी 5753, यूपी 33 एटी 5861, यूपी 33 एटी 5875, लखनऊ से वाराणसी जा रही यूपी 14 एफटी 3802 के एसी खराब हो गए जिससे यात्री पसीने से तरबतर होते रहे। यात्रियों ने एसी कूलिंग फेल होने की शिकायतें एमडी से की है।

यात्री की परेशानियां यात्री अखिलेंद्र सिंह ने बताया कि लखनऊ से बनारस जाते समय एसी कूलिंग फेल होने से पूरी बस भट्ठी की तरह तपने लगी। पसीने से लोग परेशान होते रहे। इतना ही नहीं यात्रियों ने बस के मुख्य दरवाजे को खोलकर यात्रा करनी पड़ी। कई यात्रियों ...