नई दिल्ली, मार्च 6 -- कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल में पार्टी नेता सलमान खुर्शीद और पवन खेड़ा ने ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई के निधन पर दुख जताया। कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने कहा, 'शोक प्रस्ताव में मैंने और सलमान खुर्शीद ने कांग्रेस पार्टी की तरफ से ईरान के लोगों के लिए संदेश लिखा। इस कुर्बानी को बर्बाद नहीं होने देना चाहिए। हम सबको इस कुर्बानी से सिखना चाहिए। इस कुर्बानी को याद रखकर और इसके साथ-साथ हमें कुछ सीखना भी यही हमने अपने शोक संदेश में लिखा।' उन्होंने कहा कि रजमान के बीच और 10वें रोजे पर भूखे-प्यासे एक रहनुमा की हत्या हुई। यह बात आने वाली नश्लें याद रखेंगी। यह भी पढ़ें- केरला स्टोरी-2 ज्यादा नहीं देखी जा रही, यह अच्छी खबर है; क्या बोले राहुल गांधी ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत 28 फरवरी को एक बड़े संयुक...