नई दिल्ली, जनवरी 5 -- एक बात तो तय लग रही है कि सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में जारी एशेज सीरीज का आखिरी मुकाबला बहुत दिलचस्प होने वाला है। दो दिन का खेल इस टेस्ट मैच में समाप्त हो गया है। आखिरी एशेज मुकाबला है तो फिर दोनों टीमों के खिलाड़ियों के बीच बहस देखने को न मिले, ऐसा होने वाला नहीं था। इस मुकाबले के दूसरे दिन के आखिरी सेशन में इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स और ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज मार्नस लाबुशेन के बीच एक तीखी बहस मैदान पर देखने को मिली। मैदान पर उस समय ट्रैविस हेड भी थे। मार्नस लाबुशेन इस पारी में इंग्लैंड के बॉलिंग लाइनअप को काफी तंग कर रहे थे। वे रन भी बना रहे थे और विकेट भी बचा रहे थे। इसी दौरान जब बेन स्टोक्स ट्रैविस हेड के लिए गेंदबाजी कर रहे थे तो ट्रैविस हेड ने चौका जड़ दिया था। इस पर बेन स्टोक्स ने कुछ बोला होगा तो मार्नस ला...