फर्रुखाबाद कन्नौज, दिसम्बर 9 -- फर्रुखाबाद । फतेहगढ़ इलाके में चोरों के हौसले इतने बुलंद हो गए हैं कि वे बीच बाजार से भारी भरकम लोहे का होर्डिंग फ्रेम तक उखाड़ ले गए और पुलिस को इसकी भनक तक नहीं लगी । घटना ने स्थानीय व्यापारियों में दहशत के साथ-साथ पुलिस की गश्त व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। तलैया लेन निवासी सिराज की सुपर आपसेट प्रिंटिंग प्रेस है वह नगर पालिका के सड़क किनारे लगे प्रचार स्थल को भी किराए पर देते हैं उन्होंने बताया कि 8 दिसंबर को जिला जेल के पास लगी 10x20 फीट की लोहे की फ्रेमिंग को अज्ञात चोर उखाड़ ले गए । घटना की जानकारी उन्हें पड़ोसी दुकानदार से हुई । सिराज ने बताया कि इतनी बड़ी फ्रेम को चोरों द्वारा उठा ले जाना सुरक्षा व्यवस्था की बड़ी चूक है । उन्होंने अज्ञात चोरों के खिलाफ फतेहगढ़ कोतवाली में तहरीर दी है। फतेहगढ़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.